जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद
जम्मू। कश्मीर घाटी को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भी वाहनों की आवाजाही सड़क की सफाई और मरम्मती के काम के कारण बंद रहेगी।
एक वरिष्ठ यातायात पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा, "जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर आज वाहनों का आवागमन नहीं होगा, क्योंकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) राजमार्ग के कुछ जगहों को भूस्खलन से जाम हो जाने के कारण साफ और उसकी मरम्मत कर रहे हैं।"
अधिकारी ने बताया कि सोमवार को राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ वाहनों को जाने की इजाजत दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications