पाकिस्तान ने फिर सूनी कर दी मां की कोख, फायरिंग में जवान शहीद

जम्मू कश्मीर की भारत-पाक सीमा के पुंछ सेक्टर में एकबार फिर से पाकिस्तान से सीजफायर के नियमों को तोड़कर नियंत्रण रेखा पर स्थित बालाकोट उपक्षेत्र में गोलीबारी की। पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया। शाम साढ़े 5 बजे के आसपास पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई।
जिसके बाद भारत की ओर से भी जबावी कार्रवाई की गी और एक घंटे तक चली इस गोलीबारी के बाद फायरिंग शांत हो गई। शहीद हुए जवान की पहचान 15 बिहार रेजीमेंट के लांसनायक एम एस खान के तौर पर की गयी है। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने कल सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास काटव सीमा चौकी पर गोलीबारी की जिसमें सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications