जम्मू-कश्मीर में बारिश, भारी बर्फबारी के आसार

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में अगले दो दिनों के दौरान बारिश और हिमपात की संभावना है। यह जानकारी रविवार को मौसम विभाग के अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "22-23 दिसंबर को घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।"

Snowfall

उन्होंने कहा, "कश्मीर घाटी और लद्दाख में एक हफ्ते से ज्यादा समय के बाद रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, बावजूद इसके यहां का तापमान हिमांक से नीचे है।" श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शनिवार को शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम था, जो कि रविवार को बढ़कर शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

उन्होंने बताया कि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री सेल्यिस रहा, पहलगाम में शून्य से नीचे 2.4 डिग्री सेल्सियस, लेह में शून्य से नीचे छह डिग्री सेल्सियस और कारगिल शहर में शून्य से नीचे 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में कड़ाके की ठंड

जम्मू शहर में रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारी ने बताया, "रात में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।"

यहां भयानक सर्दियों के 40 दिन की अवधि को 'चिल्ला कालन' के नाम से जाना जाता है। यह 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस अवधि के दौरान कश्मीरियों को कड़कड़ती ठंड का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि इस अवधि को दौरान अधिकतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास रहता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+