जम्मू-कश्मीर: जवानों ने मुठभेड़ में 1 आतंकवादी को मार गिराया, गोलीबारी जारी
श्रीनगर।
कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार को हुई गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर से 33 किलोमीटर दूर स्थित पुलवामा जिले के कांगन गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को उनके ठिकाने को घेर लिया। id="toptextpromo">उन्होंने
बताया कि जब सुरक्षा बलों ने आतंकवादी से समर्पण करने को कहा, तो उसने सुरक्षा बलों पर पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि हालांकि मकान की सख्त घेराबंदी की गई थी, लेकिन रात के समय अभियान रोक दिया गया था। शनिवार सुबह फिर से शुरू किए गए अभियान के बाद एक आतंकवादी मारा गया और दूसरों की तलाश अभी जारी है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अधिकारियों
ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से एके 47 राइफल बरामद हुई है। वह मकान के अंदर छिपा बैठा था। राज्य पुलिस, आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया था। अधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलवामा में प्रतिबंध लगाया है।











Click it and Unblock the Notifications