एलओसी पर बोले आर्मी चीफ, विरोधियों पर पलटवार के साथ अलर्ट रहे सेना

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग एलओसी पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात जवानों का हाल पूछा।

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से हो रहे सीजफायर उल्लंघन और सीमा पर गंभीर हालात के बीच सेना प्रमुख जम्मू-कश्मीर पहुंचे। जहां उन्होंने एलओसी पर तैनात जवानों से मुलाकात की और उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए।

dalbir suhag

ऊधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर पहुंचे आर्मी चीफ

सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग एलओसी पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात जवानों का हाल पूछा।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर आर्मी चीफ ने सेना के जवानों को किसी भी विरोधी गतिविधियों के लिए अलर्ट रहने की चेतावनी दी।

एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने बताया कि आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग ऊधमपुर स्थित नॉर्दर्न कमांड के हेडक्वार्टर पहुंचे।

पाकिस्तान के 7 जवानों के मारे जाने के बाद एलओसी पर आर्मी चीफ

आर्मी चीफ ने ये दौरा उस समय किया जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपने 7 सैन्य जवानों के मारे जाने की पुष्टि की थी।

इस दौरान सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग ने सेना को पाकिस्तान की ओर से किसी भी विरोधी कार्रवाई के लिए सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने जवानों के मारे जाने के बाद कोई भी नापाक हरकत कर सकता है। ऐसे में जवानों को रहना होगा।

आर्मी चीफ ने सेना को किया अलर्ट

आर्मी चीफ ने फॉरमेशन कमांडर से बातचीत की और उनसे एलओसी पर हालात की जानकारी ली। साथ ही आंतरिक सुरक्षा स्थिति का भी जायजा लिया।

सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने सेना के जवानों को किसी भी विपरीत परिस्थिति में पूरी फुर्ती से विरोधियों पर पलटवार की बात कही है। एलओसी पर लगातार हो रहे सीजफायर उल्लंघन को लेकर उन्होंने जवानों को सहयोग दिया।

उन्होंने क्षेत्र में नॉर्दर्न कमांड, वायुसेना, अर्धसैनिक बलों, नागरिक प्रशासन और केंद्रीय पुलिस संगठनों के बीच तालमेल और सहयोग के साथ काम करने की सराहना की।

बता दें कि 29 सितंबर को भारत की ओर से किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान लगातार पर एलओसी पर फायरिंग कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+