पाक ने फिर तोड़ा सीजफायर, बीएसएफ के तीन जवान घायल

पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रहा संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही कड़ा जवाब।

कश्मीर। पाकिस्तान ने सीमापार से आज फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें बीएसएफ के तीन जवान घायल हुए हैं। गोलाबारी रजौरी मे हुई है।

army

सीमापर पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही है। रजौरी में एलओसी पर पाक की तरफ से गोलीबारी में तीन बीएसएफ जवानों में एक हेड कॉन्सटेबल जबकि दो कॉन्सटेबल घायल हुए हैं।

पिछले कुछ समय से पाक लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर रही है, इसमें ना सिर्फ भारतीय सेना के जवान शहीद हो रहे हैं। नागरिकों की जान भी जा रही है। भारतीय सेना भा पाक की गोलीबारी की कड़ा जवाब दे रही है।

इससे पहले मंगलवार को पाक सेना ने धोखे से हमला भारतीय सेना के तीन जवानों की जान ले ली थी। इसमें भारतीय सेना के जवानों की जान तो गई ही पाक सेना ने बर्बरता की हदें पार करते हुए एक सैनिक के शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत भी कर दिया।

इस घटना के बाद भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया है, जिसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया है। रक्षामंत्री भी इस पर कड़ा जवाब देने की बात कह चुके हैं। हालांकि पाक सेना ने भारतीय सैनिक के शव को क्षत-लिक्षत करने की बात को नकार दिया है।

भारत और पाक के बीच पिछले दो महीने से लगातार तनाव बना हुआ है। 18 सितंबर को उरी सेक्टर में भारतीय सेना के कैंप पर आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों में तनातनी है।

पिछले हो महीने में कई बार तो बॉर्डर पर हालात इतने खराब हो चुके हैं कि सेना को सीमावर्ती गांवों को भी खाली कराना पड़ा है। इस दौरान भारतीय सेना के कई जवान भी शहीद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+