कश्मीर में सड़क दुर्घटना में 14 की मौत, 30 घायल

जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही बस चालक के नियंत्रण खो देने के कारण मंगलवार सुबह जम्मू क्षेत्र के रामबन जिले में डिगडोल पास खाई में गिर गई। उन्होंने बताया, "दुर्घटना में अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है, 30 अन्य घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं।"
अधिकारी ने बताया, "इलाके में तैनात सैनिक राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद कर रहे हैं।" यह दुर्घटना जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री अधिकर युवा थे, जो पुंछ और राजौरी जिलों से एक भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेने के लिए घाटी जा रहे थे। सूत्रों को यह भी कहना है कि बस में सवार कुछ यात्री गुजरात से थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications