कौन थे जवान तुषार महाजन, जिनके नाम पर बदला गया कश्मीर के उधमपुर रेलवे का स्टेशन का नाम

Martyr Captain Tushar Mahajan Railway Station: जम्मू और कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन' रखा गया है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने उधमपुर रेलवे स्टेशन को औपचारिक रूप से शहीद कैप्टन तुषार महाजन (Captain Tushar Mahajan) रेलवे स्टेशन का नाम दिया।

कैप्टन तुषार महाजन 9 पैरा के अधिकारी थे। फरवरी 2016 में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कैप्टन तुषार महाजन शहीद हो गए थे। कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) भवन पर उस दौरान आतंकी हमला हुआ था। कैप्टन तुषार, सेना के जवानों की रक्षा करते हुए एक आतंकवादी को मारने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Who was Captain Tushar Mahajan

Who was Captain Tushar Mahajan: कैप्टन तुषार महाजन कौन थे?

कैप्टन तुषार महाजन भारतीय सेना के एक अधिकारी थे, जिन्हों देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। कैप्टन तुषार महाजन 9 पैरा स्पेशल फोर्सेज यूनिट का हिस्सा था। इसे "9 पैराशूट कमांडो" के नाम से भी जाना जाता है।

कैप्टन तुषार महाजन का जन्म 25 मई 1987 को जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में हुआ था।तुषार महाजन उधमपुर के प्रसिद्ध शिक्षाविद् और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल देव राज गुप्ता और आशा रानी के बेटे थे। बचपन से ही तुषार महाजन में देश सेवा का जज्बा था। वर्तमान में शहीद कैप्टन तुषार महाजन का परिवार उधमपुर में रहता है।

फरवरी 2016 में जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के दौरान उन्हें अपनी बहादुरी और नेतृत्व के लिए पहचान और सम्मान मिला था।

ऑपरेशन के दौरान उन्होंने एक सरकारी इमारत में छिपे आतंकवादियों को मार गिराने में उल्लेखनीय साहस और कौशल का प्रदर्शन किया था। इसी ऑपरेशन के दौरान वह शहीद हो गए थे।

कैप्टन तुषार महाजन के अपने कर्तव्य के प्रति निस्वार्थ समर्पण और खतरे के सामने उनकी बहादुरी ने उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। शौर्य चक्र, भारत के सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कारों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+