VIDEO: जम्मू-कश्मीर में टूटा पहाड़, मलबे-पत्थर से रुकी नदी की जलधारा, नेशनल हाईवे बंद
जम्मू। हिमालयी प्रदेश जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास फिर पहाड़ दरक गया। पहाड़ से मलबा-पत्थर नदी में गिरे, वहीं रास्ते अवरुद्ध हो गए। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, बनिहाल के शबनबास में भूस्खलन हुआ है। उसके चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। यहां कुछ समय पहले भी भूस्खलन हुआ था।
Recommended Video

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भूस्खलन का वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि पहाड़ कैसे टूटकर गिर रहा है। यह घटना मुख्य मार्ग के पास घटित हुई। वहीं, शिलाएं काफी नीचे जाकर गिरीं। इस दौरान शीटी की आवाज भी सुनाई दे रही है।

पहाड़ से गिरीं मोटी-मोटी शिलाएं
नेशनल हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग) पहाड़ से सटा होने की वजह से भू-स्खलन का शिकार हुआ है। पहाड़ से मोटी-मोटी चट्टानें नीचे आ गिरी हैं। यह पूरा इलाका हिमालय की पर्वत श्रेणी में आता है, और लैंड-स्लाइड के कारण यहां पर आए साल इस तरह के हालत से जूझना पड़ता है।

इस साल ज्यादा बर्फबारी हुई
यातायात पुलिस के मुताबिक, नेशनल हाईवे के पास की जलधारा में काफी बोल्डर गिरे हैं। वहीं, पिछले दिनों नवयुग सुरंग के आस-पास बर्फ जमा होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि, इस साल ज्यादा बर्फबारी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications