वैष्णो देवी भगदड़ हादसा: जांच समिति की लोगों से अपील, कोई जानकारी या सबूत हो तो शेयर जरूर करें
जम्मू, जनवरी 02। साल के पहले दिन माता वैष्णो देवी के मंदिर में मची भगदड़ की घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत से हर देशवासी दुखी है। शुक्रवार देर रात को हुई घटना की अब एक उच्च स्तरीय कमेटी जांच कर रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस समिति का गठन किया था। जम्मू डिविजन के कमिश्नर राघव लैंगर इस समिति के सदस्य हैं। इस जांच समिति ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास घटना से संबंधित कोई सबूत, तथ्य या कोई अन्य जानकारी है तो वो हमारे साथ 5 जनवरी से पहले साझा कर सकते हैं।
Recommended Video

एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपेगी समिति
घटना की जांच कर रही समिति की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर कहा गया है कि जांच पैनल को एक सप्ताह के भीतर जम्मू-कश्मीर प्रशासन को रिपोर्ट सौंपनी है, इसलिए किसी भी व्यक्ति के पास घटना से जुड़ा कोई सबूत या जानकारी हो तो वो साझा कर सकता है। जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, "समिति घटना (भगदड़) के कारणों / कारणों की विस्तार से जांच करेगी और खामियों को बताएगी और इसकी जिम्मेदारी तय करेगी।"
ऐसे जानकारी शेयर कर सकते हैं लोग
राघव लैंगर ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि यदि कोई भी शख्स व्यक्तिगत रूप से मिलकर बात करना चाहता है तो वह 5 जनवरी को पनामा चौक स्थित डिविजनल कमिश्नर के दफ्तर में 11 से 1 बजे के बीच जाकर जांच समिति के समक्ष उपस्थित हो सकता है। इसके अलावा घटना से जुड़ी जानकारी शेयर करने के लिए समिति ने नंबर भी जारी किए हैं। वॉट्सऐप नंबर- 09419202723 लैंडलाइन फोन नंबर- 0191-2478996 ई-मेल- [email protected] पर कोई भी व्यक्ति जानकारी शेयर कर सकता है।
आपको बता दें कि इस हादसे की जांच प्रमुख सचिव (गृह) की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। इस समिति में जम्मू संभागीय आयुक्त राघव लैंगर और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जम्मू मुकेश सिंह शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications