सावधान: फर्जी वेबसाइट के माध्यम से हो रही हेलिकॉप्टर बुकिंग, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

सावधान: फर्जी वेबसाइट के माध्यम से हो रही हेलिकॉप्टर बुकिंग, वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

कटरा, 08 मार्च: अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए हेलीकॉप्टर का टिकट बुक कराने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, कुछ अनाधिकृत वेबसाइटों द्वारा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को ठगे जाने की शिकायते मिल रही है। जी हां..हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर अनाधिकृत वेबसाइट (फर्जी वेबसाइट) श्रद्धालुओं से अधिक शुल्क ले रही है। इस संबंध में अब श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है।

फर्जी वेबसाइट के मिले लिंक्स

फर्जी वेबसाइट के मिले लिंक्स

दरअसल, सिद्धार्थ नाम के एक श्रद्धालु ने जानकारी देते हुए बताया कि श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से 6 लोगों के लिए एक हेलिकॉप्टर के टिकट बुक करने की कोशिश की। लेकिन टिकट बुक नहीं हो सके। इसके बाद मैंने विकल्पों की तलाश की और अन्य लिंक्स मिले जो मुझे आधिकारिक पेज पर ले गए। इस दौरान चॉपर की राशि जमा करने के बाद जब मुझसे बीमा राशि मांगी गई तो लगा कि कुछ गड़बड़ है। जिसकी शिकायत मैंने श्राइन बोर्ड में की। तो वहीं, अब श्रद्धालुओं द्वारा आनलाइन धोखाधड़ी की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी की है।

फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कई श्रद्धालूओं को ठगे जाने के बाद फर्ज़ी ऑनलाइन सेवाओं की वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए गूगल को पत्र लिखा है। बताया, "फर्जी वेबसाइट के माध्यम से फर्जी टिकट बुक की जाती है। इसे लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई है।" इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से दी जाने वाली सभी आनलाइन सेवाएं केवल श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maavaishnodevi.org या एप पर ही उपलब्ध हैं।

श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से कराए टिकट बुक

श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से कराए टिकट बुक

कहा कि कटड़ा से सांझीछत और वापस जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकाप्टर टिकटों की बिक्री केवल श्राइन बोर्ड का एकमात्र विशेषाधिकार है। बोर्ड ने किसी भी एजेंट, एजेंसी या व्यक्ति को हमारी वेबसाइट का उपयोग करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। श्राइन बोर्ड की ओर से सभी आनलाइन सेवाएं आधिकारिक वेबसाइट और एप के माध्यम से ही दी जा रही हैं। इसके साथ बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सावधान करने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग्स भी लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+