Lok Sabha Chunav 2024: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला चुनाव, जानिए मतदान और रिजल्ट का शेड्यूल
Lok Sabha Chunav 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। जम्मू कश्मीर में 5 सीटों पर पांच अलग-अलग चरणों में लोकसभा के लिए मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में पहले 5 लोकसभा सीट थी। लेकिन लद्दाख के अलग होने के बाद अब जम्मू कश्मीर में पांच अलग-अलग लोकसभा सीट पर मतदान होंगे। चुनाव परिणाम 4 जून को सामने आएंगे।
जम्मू कश्मीर की बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग, जम्मू और उधमपुर सीट पर पांच चरणों में मतदान होगा। लद्दाख के अलग होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पांच सीटों पर मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में 19 अप्रैल से 20 में तक पांच चरणों में मतदान होगा। लद्दाख में पांचवें चरण में 20 में को लोकसभा के लिए मतदान होना है। उधमपुर में 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। अनंतनाग और राजौरी सीट पर 7 मई को वोटिंग होगी। श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी।बारामुला सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी। वहीं लद्दाख में एक सीट पर 20 मई को वोटिंग होगी। सभी लोकसभा सीटों के नतीजे 4 जून को आएंगे।

जम्मू कश्मीर में लगभग 87 लाख मतदाता हैं। जिनमें से 3.4 लाख मतदाता पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रदेश में 42 लाख 91 हजार 687 पुरूष और 40 लाख 67 हजार 900 महिला मतदाता है। इसके अलावा 184 ट्रांसजेंडर्स मतदाता है। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 11629 मतदाता मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
जम्मू कश्मीर में भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस पार्टी घाटी की तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। अन्य दलों ने अभी यहां चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का एलान नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications