जम्मू कश्मीर में मतदान के बाद बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कहा-'10 साल के बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे'

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान चल रहा है। इसमें 39.18 लाख मतदाता जम्मू के मैदाने से लेकर कश्मीर के पहाड़ो तक पहले 40 निर्वाचन क्षेत्र में 415 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है।

जम्मू संभाग के जम्मू, सांबा, कठुआ और उधमपुर जिलों तथा घाटी के बारामूला और कुपवाड़ा जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। जम्मू जिले में 11 सांबा में तीन कठुआ में 6 और उधमपुर में चार विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। जबकि बारामूला में साथ कुपवाड़ा में 6 और बांदीपोरा में तीन सीटों पर मतदान चल रहा है।

jitendra singh

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मतदान के बाद कहा कि लोकतंत्र का उत्सव है। यह नए केवल जम्मू में बल्कि कई वर्षों बाद यह देखा जा रहा है। भारी संख्या में मतदाता मतदान कर रहे हैं। 10 साल के बाद विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 50 साल के बाद बाकी के प्रदेशों की तरह 5 साल के लिए विधानसभा का चुनाव हो रहा है। इमरजेंसी के समय इंदिरा गांधी ने एक संशोधन लाया गया था। जिसमें लोकसभा विधानसभा का कार्यकाल बढ़कर 6 साल कर दिया गया था। यहां तब एनसी को अधिकार था कि वह केंद्र के संशोधन अपनाएं या नहीं अनुच्छेद 370 का दुरुपयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के नेता अपने राजनीति के स्वार्थ का पालन करते थे। इससे जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा था। अब 5 बरस के लिए विधानसभा का चुनाव हो रहा है। यह भी उसी का एक संकेत है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। जिनकी वजह से यह संभव हो सका है।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के तीसरे चरण के मतदान आज संपन्न हो जाएंगे। जम्मू कश्मीर में तीन चरण में मतदान हुए हैं। चुनाव परिणाम 8 नवंबर को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+