जम्मू कश्मीर के अवंतिपुरा में एनकाउंटर, दो आतंकी ढेर
श्रीनगर, 31 मई। जम्मू कश्मीर के अवंतिपुरा में सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। इस एनकउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इन आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद की गई है। जिन दो आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया है उनकी पहचान शाहिद रथर और उमर युसुफ के तौर पर हुई है। शाहिद त्राल का रहने वाला है जबकि उमर युसुफ शोपियां का रहने वाला है।
Recommended Video
Jammu-Kashmir: Awantipora में सुरक्षाबलों की Terrorists से मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी

कश्मीर के आईजीपी ने बताया कि शाहिद ने कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दिया था, उसने एक महिला शकीला और सरकारी कर्मचारी जावीद अहमद की हत्या की थी। बता दें कि सोमवार को कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि अवंतिपुरा के राजपुरा इलाके में एनकाउंटर शुरू हुआ है। पुलिस और सुरक्षाबल के जवान एनकाउंटर में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications