जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में दो आतंकियों को किया ढेर, गोलाबारी में 4 जवान हुए घायल
Jammu-Kashmir News: भारतीय सेना द्वारा जम्मू-कश्मीर में चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में आर्मी के जवानों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। आतंकियों के साथ हुई गोलाबारी में सेना के चार जवान घायल भी हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुलगाम जिले के आदिगाम देवसर क्षेत्र में सेना के आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया। जिसमें आर्मी के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलाबारी में दो अज्ञात आतंकी ढेर हो गए और चार जवाबन और एक सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भी घायल हो गए।

कश्मीर जाेन पुलिस ने एक्स पर एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की जिसमें उसने लिखा "कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल इस अभियान में लगे हुए हैं।"
22 सितंबर को भी ऐसी ही घटना हुई थी। जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के चटरू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।
10 साल बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे चुनाव
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पूरे दस साल बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राज्य में हो रहे तीन चरणों के चुनावों में पहले दो चरणों के तहत मतदान संपन्न हो चुका है और आखिरी चरण के लिए मतदान 1 अक्टूबर को होगा और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी, जिसके बाद चुनाव परिणाम घोषित होगा।
पहले चरण के तहत मतदान 18 सितंबर को हुआ था और दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को हुआ था। जिसमें गांदरबल, बडगाम, श्रीनगर और जम्मू क्षेत्रों के छह जिलों: राजौरी, रियासी और पुंछ की विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दोनों चरणों में जम्मू-कश्मीर के वोटरों में जबदरस्त उत्साह देखने को मिला और भारी संख्या में मतदाताओं ने वोट डाले।












Click it and Unblock the Notifications