जम्मू कश्मीर के उधमपुर में तालाब में डूबने से दो की मौत
श्रीनगर, 19 सितंबर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उधमपुर के नैन्सू स्थित बिराह नल्लाह में तालाब में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ये लोग तालाब से रेत निकाल रहे थे, इसी दौरान इनकी मौत हो गई। हल्का मल्हार के सरपंच उत्तम सिंह ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे हुआ। तालाब में एक व्यक्ति के फिसल जाने के बाद उसे बचाने की कोशिश के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। वहीं उधमपुर के अडिशनल एसपी अनवर उल हक ने बताया कि ये लोग तालाब से रेत निकाल रहे थे, इसी दौरान ये दोनों डूब गए। एसडीआरएफ की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला गया।













Click it and Unblock the Notifications