पुलवामा जिले में आतंकियों ने पंजाब के 2 लोगों पर की गोलीबारी, दोनों का अस्पताल में चल रहा है इलाज
श्रीनगर, अप्रैल 03। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी हमला हुआ है। ANI की खबर के मुताबिक, आतंकियों ने पुलवामा के लिटर इलाके में गोलीबारी की है। इस हमले में दो गैर स्थानीय नागरिकों को गोली लगी है यानि कि दोनों टूरिस्ट थे। दोनों की हालत काफी गंभीर है। दोनों नागरिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। राज्य पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है।

पंजाब के रहने वाले हैं दोनों नागरिक
राज्य पुलिस की ओर से एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है, "रविवार शाम करीब 7.15 बजे आतंकवादियों ने पुलवामा के लिटर इलाके के नौपोरा में दो गैर-स्थानीय लोगों पर गोलीबारी की। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायल नागरिकों की पहचान हो गई है। दोनों पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं। इनमें एक का नाम धीरज दत्त और दूसरे का सुरिंदर सिंह है।












Click it and Unblock the Notifications