कश्मीर में 2 आतंकियों के घर की चौखट पर लहराया तिरंगा, परिवार ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा
श्रीनगर, अगस्त 13। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को चलाने का आह्वान किया है। पीएम मोदी की इस अपील का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में भी जगह-जगह तिरंगा लहरा रहा है, जहां कुछ साल पहले तक पाकिस्तानी झंडे देखे जाते थे। जम्मू कश्मीर के ही डोडा में एक आतंकी के परिवार ने भी अपने घर पर तिरंगा लहराकर देशभक्ति की मिसाल पेश की है।

आतंकी परिवार के घर पर दिखा झंडा
ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, डोडा के रहने वाले एक मुस्लिम परिवार ने शनिवार को अपने घर की चौखट पर तिरंगा झंडा फहराया। आपको बता दें कि इस परिवार के दो युवक पाकिस्तान में जाकर आतंकवादी बन गए हैं, लेकिन परिवार के बाकि लोगों ने यह बता दिया कि वो सच्चे भारतीय हैं।
'हम चाहते हैं भाई वापस आ जाए'
इस परिवार के एक सदस्य का कहना है कि मेरा भाई पाकिस्तान में है, जो कि आतंकी बन चुका है। वो जब पाकिस्तान गया था तो उस वक्त वो नाबालिग था, हम आज भी यही चाहते हैं कि वो हमारे पास लौट आए, लेकिन मेरा पुराना भाई बनकर।
घाटी में तिरंगा अभियान का है भारी उत्साह
आपको बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान का भारी उत्साह घाटी के अंदर भी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों में कश्मीर के अंदर तिरंगा अभियान के तहत कई कार्यक्रम हुए हैं। हाल ही में डल झील के अंदर भी सभी वोट के जरिए तिरंगा यात्रा निकाली गई थी तो वहीं लाल चौक पर भी तिरंगा झंडा फहराया गया था।












Click it and Unblock the Notifications