Jammu: डबल धमाकों में 9 लोग हुए घायल, राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा को लेकर बढ़ी चिंताएं

जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार को दो जगह पर रहस्‍यमयी तरीके से बम ब्लॉस्‍ट हुआ, इस विस्‍फोट में नौ लोगों के घायल होने की सूचना है।

jammu

जम्मू के नरवाल इलाके में शनिवार में दो जगह रहस्‍यमय तरीके से विस्‍फोट हुआ। नरवाल में हुए डबल विस्फोट में नौ लोग घायल हो गए हैं। नरवाल जो ट्रकों के हब कहा जाता है उसी नरवाल के ट्रांसपोर्ट नगर के यार्ड नंबर 7 में ये दोनों धमाका अलग अलग जगहों पर हुआ। घटनास्थल पर पुलिस कर्मी पहुंच कर इलाके की घेराबंदी कर चुके हैं और विस्‍फोट में घायल हुए लोगों को अस्‍पताल पहुंचाया जा चुका है। ये ब्लॉस्‍ट ऐसे समय में हुआ जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्‍व में जम्‍मू से गुजर रही है, इस विस्‍फोट के बाद राहुल गांधी और उनकी यात्रा को लेकर चिंता बढ़ चुकी है।

जम्‍मू-कश्‍मीर के सीनियर ऑफीसर के अनुसार जम्‍मू के नरवाल के इलाके में ये दोेनों विस्‍फोट दो वाहनों में हुए हैं जिसमें अब तक नौ लोगों के जख्‍मी होने की सूचना है। घटना के तुरंत बाद एडीजीपी जम्मू मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने पुलिस की टीम के द्वारा विस्‍फोट में घायल हुए लोगों को अस्‍पताल में तुरंत भर्ती करवा दिया ।

धमाका जिस क्षेत्र में हुआ है उस पूरे एरिया की पुलिस ने घेराबंदी कर दी है। इसके साथ ही भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात कर दिया है और अन्‍य जगहों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। ये विस्‍फोट कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सीआरपीएफ कमांडेंट कमल सिसोदिया ने कहा कि सीआरपीएफ, सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी यहां हैं और इलाके की sanitizing कर रहे हैं। अभी इस बारे में कोई जानकारी देना जल्दबाजी होगी। पहले हम जांच कर रहे हैं उसके बाद हम कुछ अपडेट दें पाएंगे।

पुलिस ने जम्‍मू के विभिन्न रास्तों पर विशेष जांच चौकियां भी बनाई गईं हैं। इस घटना में घायल हुए लोग जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है उनमे 25 वर्षीय सोहेल , 26 वर्षीय सुशील कुमार,25 वर्षीय विशाल प्रताप , 52 साल के विनोद कुमार, 25 साल के अरुण कुमार (25 साल), 40 साल के अमित कुमार और 35 साल के राजेश कुमार (35 साल) शामिल हैं। विस्‍फोट में घायल हुए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Recommended Video

      Jammu Kashmir: बर्फबारी के बीच Indian Army ने बुजुर्ग महिला का किया रेस्क्यू | वनइंडिया हिंदी#Shorts

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+