House Boat Fire: श्रीनगर की डल झील में हाउसबोट आग में 3 बांग्लादेशी पर्यटकों की मौत, करोड़ों का नुकसान
Srinagar House Boat Fire: कश्मीर की खूबसूरत वादियों में शनिवार सुबह भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर की डल झील के अंदर हाउसबोट में आग लगने से तीन विदेशी पर्यटकों की मौत हो गई। बांग्लादेश के घूमने आए तीनों पर्यटकों की मौत आग की चपेट में आने से हुई।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह डल झील में कई हाउस बोट में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि छह हाउसबोट जलकर खाक हो गईं। जिससे करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के वक्त किसी जानमाल की खबर नहीं मिली थी।

बताया जा रहा है कि आग सुबह करीब सवा पांच बजे डल झील के घाट नंबर-9 के पास लगी थी। पहले एक हाउसबोट में आग थी, जो फैलते हुए विकराल रूप धारण करते हुए कई अन्य हाउसबोट में फैल गई।
ताजा जानकारी के अनुसार डल झील में लगी आग में तीन लोगों ने जान गंवाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीनों विदेश पर्यटकों की मौत हुई है। तीनों बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो सफीना हाउसबोट में ठहरे थे, जो कि आग में जलकर खाक हो गई।
पुलिस ने बताया कि डल झील के घाट नंबर 9 के पास एक हाउसबोट में आग लगी, जो इतनी तेजी से फैली कि उसकी चपेट में कई अन्य हाउसबोट भी आ गई। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम पांच हाउसबोट जलकर राख हो गई हैं, कुछ अन्य को नुकसान हुआ है। पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मरने की खबर कई हाउसबोट जलकर राख हो जाने के कुछ घंटों बाद मिली। शव आग बुझने के कई घंटों बाद शव मिले। जिला प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हाउसबोट लकड़ी की बनी होती हैं। ऐसे में जब तब मदद पहुंची, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। वहीं इस पूरी घटना की जांच के आदेश भी दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications