जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में लश्कर के 3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 30 अगस्त: घाटी में आतंकियों का सफाया करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल आए दिन दहशतगर्दों को उनकी सही जगह पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने मंगलवार को तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मौके पर जवानों का सर्चिंग ऑपरेशन जारी है।

तीन आतंकियों का खात्मा
जानकारी के मुताबिक शोपियां के नागबल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी, जिसमें दो दहशतगर्द के मारे जाने की खबर सामने आई है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे। जिसके बाद नागबल में चल रहे एनकाउंटर को रोक कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था, अब ताजा अपडेट के मुताबिक सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मौत के घाट उतार दिया है। ऐसे में कुल तीन आतंकियों का सुरक्षा बलों ने खात्मा कर दिया।
खुफिया इनपुट मिलने के बाद घेरा
इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस ने शोपियां एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया था कि मुठभेड़ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों आतंकी दोनों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए थे। सुरक्षाबल अब इलाके की तलाशी ले रहे हैं। सुरक्षा बलों को आतंकियों के होने का खुफिया इनपुट मिला था, जिसके बादजावनों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है, खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी उसका जवाब दिया। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही थी, जिसके बाद एनकाउंटर में दो आतंकियों को मारा गिराया गया।












Click it and Unblock the Notifications