कश्मीर में हुई हत्याओं को लेकर महबूबा मुफ्ती ने साधा केंद्र पर निशाना, भविष्य में और भी गंभीर होंगे परिणाम
श्रीनगर, अक्टूबर 12। जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के अंदर हुई स्थानिय नागरिकों की हत्याओं को लेकर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने एक विवादित बयान दिया है। महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि ये घटनाएं सरकार की विफलता है, क्योंकि सरकार कश्मीर में बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है, यही वजह है कि घाटी में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार कश्मीर में बिना सबूतों के लोगों को गिरफ्तार कर रही है, जिसका नतीजा काफी खतरनाक होगा, आने वाले समय में सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।

हमलों की जानकारी सरकार के पास पहले से थी- मुफ्ती
महबूबा मुफ्ती ने इस बयान को देने से पहले ट्विटर के जरिए बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। महबूबा ने कहा है कि घाटी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर होने वाले हमले की जानकारी प्रशासन के पास थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उस जानकारी को नजरअंदाज कर दिया गया। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ये बीजेपी के झूठ और प्रोपेगैंडा को दर्शाता है। आपको बता दें कि घाटी में इस महीने आतंकवादियों ने कम से कम सात लोगों की हत्या कर दी है। मारे गए लोगों में चार अल्पसंख्यक समुदाय के थे। अकेले श्रीनगर से छह मौतों की सूचना मिली थी।
इसके अलावा महबूबा मुफ्ती ने दावा किया है कि घाटी में हुई हालिया घटनाओं के बाद 700 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। ये दिखाता है कि भारत सरकार खुद को दोषमुक्त साबित करने के लिए किस तरह कश्मीर के नागरिकों को निशाना बना रही है।
कश्मीर में हुई हैं स्थानिय नागरिकों की हत्याएं
Recommended Video
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के अंदर नागरिकों की हत्या की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ी हैं। इसके अलावा सेना पर भी हमले बढ़े हैं। 5 अक्टूबर को श्रीनगर में आतंकियों ने तीन लोगों की हत्या की थी। इसमें श्रीनगर की मशहूर फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू भी शामिल थे। इसके अलावा इसी दिन एक मुस्लिम शख्स और एक बिहार के फेरीवाले की हत्या हुई थी। इसके बाद श्रीनगर की रहने वाली सिख महिला सुपिंदर कौर और जम्मू के एक हिंदू परिवार के शख्स दीपक चंद की हत्या हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications