J&K: शोपियां में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, दो प्रवासी मजदूर घायल
जम्मू-कश्मीर, 04 जून। जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन आतंकियों ने प्रवासी मजूदूरों पर हमला किया। दो दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है जब शोपियां में आतंकवादियों ने प्रवासी मजदूरों पर शुक्रवार देर शाम हमला किया।

आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां के अगलर जैनापोरा क्षेत्र में एक ग्रेनेड फेंका, जिसके कारण 02 बाहरी मजदूर मामूली रूप से घायल हो गए। कश्मीर जोन पुलिस पुलिस ने बताया कि घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर हमला बडगाम के चदूरा इलाके में आतंकवादियों द्वारा बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने और पंजाब के एक अन्य को घायल करने के एक दिन बाद हुआ है। बिहार के अरनिया के रहने वाले दिलखुश कुमार और पंजाब निवासी राजन को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी, जब वे बडगाम के चदूरा इलाके के मगरेपोरा गांव में एक ईंट भट्टे पर काम कर रहे थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां कुमार ने दम तोड़ दिया।
शोपियां में प्रवासी मजदूरों पर हमला बडगाम के चदूरा इलाके में आतंकवादियों द्वारा बिहार के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या करने और पंजाब के एक अन्य को घायल करने के एक दिन बाद हुआ है।वहीं गुरुवार को कुलगाम जिले में आतंकियों ने बैंक मैनेजर विजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिले के गोपालपोरा इलाके में रजनी बाला नाम की एक स्कूल टीचर की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद हुआ था। जिसके बाद कश्मीरी हिंदुओं ने सुरक्षित स्थानों पर जाने की मांग को लेकर कश्मीर घाटी में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी किया।












Click it and Unblock the Notifications