J&K: ईंट भट्टे पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, बिहार के युवक की मौत, 1 घायल
जम्मू कश्मीर 3 जून। बड़गाम में आतंकवादियों की गोली लगने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई और जबकि एक अन्य घायल हो गया। आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा इलाके में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले 2 मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे व्यक्ति हालत गंभीर बताई जा रही है।

आतंवादी ने जम्मू कश्मीर के बड़गाम के चदूरा गांव में प्रवासी मजदूरों पर गुरुवार को हमला कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने बडगाम के चदूरा इलाके में एक ईंट भट्टे में काम करने वाले मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक ने दम तोड़ दिया।
जम्मू-कश्मीर पुलिस को गुरुवार रात करीब 9.20 बजे बडगाम के मगरेपोरा चदूरा इलाके में आतंकी वारदात की सूचना मिली थी। पुलिस के आला अधिकारी सुदृढीकरण के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। फायरिंग में बिहार निवासी दिलखुश कुमार की मौत हो गई, जबकि पंजाब निवासी राजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने मजदूरों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अब तक आतंकियों की कोई सुराग नहीं लग पाया है।












Click it and Unblock the Notifications