Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Terror Attacks on Tourists: जम्मू-कश्मीर में खौफ का मंजर, घाटी में कब-कब हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले?

Terror Attacks on Tourists: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार, 22 अप्रैल को आंतकवादियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया इस हमले में दो पर्यटकों के मारे जाने और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पर्यटकों पर आंतकी हमले के बाद सुरक्षा बल ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही घाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Terror-Attack-on-tourists

पहलगाम में हुए इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। ये घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री सऊदी अरब की यात्रा पर गए हुए हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने फोन के माध्यम से हमले की जानकारी ली है और वो खुद भी जम्मू-कश्मीर के लिए निकल चुके हैं।

Terror Attacks on Tourists: कब-कब टूरिस्ट बने टारगेट?

जम्मू-कश्मीर अपनी खूबसूरती, घाटियों और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। लेकिन इस जन्नत में आतंकवादियों ने बार-बार न केवल सुरक्षाबलों को बल्कि आम नागरिकों और निर्दोष पर्यटकों को भी अपना निशाना बनाया है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब खूबसूरत घाटी में पर्यटकों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया।

आईए जानते हैं कि घाटी में कब कब पर्यटक बने आतंक का निशाना....

4 जुलाई 1995

  • ये घटना पहलगाम में हुई थी जिसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन हरकत-उल-अंसार ने लि थी।
  • इसमें 6 विदेशी पर्यटकों और 2 गाइड को अगवा कर लिया।
  • अगवा किए गए पर्यटक अमेरिका, ब्रिटेन, नॉर्वे और जर्मनी के थे।
  • एक पर्यटक की हत्या कर दी गई थी।

14 नवंबर 2005

  • श्रीनगर के लाल चौक के पास आत्मघाती हमला।
  • 4 लोगों की मौत, जिनमें 2 सीआरपीएफ जवान शामिल थे।
  • इस हमले में कुल 17 लोग घायल हुए थे जिनमें एक जापानी पर्यटक भी था।

1-2 अगस्त 2000

  • अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं पर सिलसिलेवार हमले किए गए।
  • 1 अगस्त को कश्मीर और डोडा में 5 हमले हुए थे जिसमें लगभग 100 लोगों की मौत हुई थी।
  • 2 अगस्त को पहलगाम में अमरनाथ की ओर जाने वाले नुनवान बेस कैंप पर हमला हुआ था।
  • 21 तीर्थयात्रियों,
  • 7 स्थानीय दुकानदार,
  • और 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत।

20 जुलाई 2001

  • अमरनाथ गुफा मंदिर के पास तीर्थयात्रियों के कैंप पर आतंकियों ने हमला किया था।
  • इसमें 13 लोगों की मौत हुई थी।
  • 8 श्रद्धालु, 3 स्थानीय नागरिक, और 2 सुरक्षाकर्मी शामिल थे।
  • 15 लोग घायल।

18 मई 2024

  • जयपुर से आए एक दंपति पर श्रीनगर में आतंकियों ने फायरिंग की।

9 जून 2024

  • रियासी जिले में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस पर दहशतगर्दों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी।
  • इस हमले में 9 श्रद्धालु मारे गए और
  • 33 लोग घायल हुए।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+