Video: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लगी भयानक आग, कई घर जलकर खाक

श्रीनगर, 11 जून। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार देर रात भीषण आग की घटना से अफरा-तफरी मच गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई पर इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कई घरों से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठ रही हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आग गुरुवार रात करीब 11 बजे लगी, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर काबू और राहत-बचाव का कार्य जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Recommended Video

      J&K: Baramulla जिले के Noorbagh इलाके में आग लगने से कई घर जल कर हुए खाक । वनइंडिया हिंदी
      Terrible fire in Jammu and Kashmir Baramulla many houses burnt down

      एएनआई के मुताबिक घटना बारामूला जिले के नूरबाग इलाके की है जहां, एक-दूसरे से सटकर बने घरों में भीषण आग लग गई। वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आग कितनी भयानक रूप ले चुकी है। बताया जा रहा है कि गई घर लड़की के बने हुए हैं जिस वजह से आग और तेजी से भड़की। अब तक आग लगनी की वजह का पता नहीं चल सका है, दमकलकर्मी और स्थानीय पुलिस लोगों को बचाने और आग वाले स्थान से दूर कर रही है।

      यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

      बता दें कि 2 दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित स्थित वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में मंगलवार शाम को आग लग गई थी। जिसमें कैश काउंटर पूरी तरह से जल गया। राहत की बात ये रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग की सूचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। करीब एक घंटे के भीतर आग को काबू कर लिया गया। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आग पर काबू पा लिए जाने की जानकारी दी थी। आग लगने की जो प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, उसमें आज लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+