मुरादाबाद: मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
मुरादाबाद, जून 06: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में मोमबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में रविवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई और धुएं का गुबार उठने लगा। मामले की सूचना पर दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। कटघर फायर स्टेशन अधिकारी ने बताया कि "हम आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं।" आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब तक आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
आग कटघर इलाके में स्थित मोमबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में लगी है। आग बुझाने के लिए दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। आग से लाखों का नुकसान होने की आशंका है।












Click it and Unblock the Notifications