जम्मू-कश्मीर: नौगाम मे आतंकियों ने 2 मजदूरों पर की फायरिंग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

श्रीनगर, 22 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने मजदूरों को निशाना बनाया है। राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके नौगाम में आतंकियों ने 2 मजदूरों पर फायरिंग की। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Nowgam
कश्मीर जोन पुलिस ने बताया घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह पहली बार नहीं है जब आतंकवादियों ने घाटी में प्रवासियों को निशाना बनाया है। बीते 8 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने पंजाब के पठानकोट के एक प्रवासी मजदूर को गोली मार दी थी। घटना से एक हफ्ते से भी कम समय पहले, पठानकोट के ही दो प्रवासी कामगारों को भी उसी जिले में आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।

कश्मीर घाटी में नागरिकों और पुलिस पर हमलों में वृद्धि हुई है। 15 अप्रैल को बारामूला जिले में आतंकियों ने एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंजूर अहमद पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं आज यानि शुक्रवार को ही जम्मू में सीआईएसएफ के जवानों की बस पर हमला कर दिया था जिसमें एक एएसआई को गोली लग गई जबकि दो जवान घायल हो गए। घटना सुबह 4.25 बजे की है जब जवाब ड्यूटी पर जा रही थे इसी दौरान जम्मू के चड्ढा कैंप के पास आतंकियों ने बस पर हमला किया। जवानों ने आतंकियों का डटकर सामना किया जिसके बाद आतंकी भाग खड़े हुए। फायरिंग में एक एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो जवान घायल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+