Sopore Chunav Results 2024: सोपोर सीट भी NC के खाते में, इरशाद रसूल 20 हजार वोट से जीते
Sopore Results 2024 Live: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिला की सोपोर विधानसभा भी हॉट सीट में शुमार है। क्योंकि यहां से अफजल गुरु का भाई एजाज अहमद गुरु निर्दलीय उम्मीदवार है। चुनाव रिजल्ट में यहां नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की है। इरशाद रसूल कर 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं।
2014 में यहां कांग्रेस के अब्दुल रशीद डार ने 2,755 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बाजी मारी है।

LIVE Feed
Sopore Results: इरशाद रसूल कर का पहला बयान
जम्मू-कश्मीर: सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल कर ने कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं और लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और हमारे घोषणापत्र पर विश्वास जताया है और लोगों को लगता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी समस्याओं को हल कर सकती है।"
#WATCH बारामुल्ला, जम्मू-कश्मीर: सोपोर सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार इरशाद रसूल कर ने कहा, "लोग बदलाव चाहते हैं और लोगों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस और हमारे घोषणापत्र पर विश्वास जताया है और लोगों को लगता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस उनकी समस्याओं को हल कर सकती है।" pic.twitter.com/As0tR20wrY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2024














Click it and Unblock the Notifications