कांग्रेस छोड़ गुलाम नबी के साथ गए सीनियर नेता ने दिया इस्तीफा, पार्टी में कर सकते हैं वापसी
जम्मू-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने कुछ महीनों पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, उन्होंने अब अपने इस फैसले को गलत बताया है और आजाद की पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

जम्म-कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं,अब उन्होंने अपने इस निर्णय को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैंने जल्दबाजी में गलत फैसला लिया था। हम अपने समर्थकों से बात करेंगे और फिर तय करेंगे कि आगे क्या करना है? वहीं, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना है कि अगर ताराचंद कांग्रेस में वापसी करते हैं तो उनका स्वागत है।
Jammu | The Congress party has given me a lot and in haste, I took the wrong decision (to quit). We will talk to our supporters and then decide what to do next: Former J&K Deputy Chief Minister Tara Chand
— ANI (@ANI) December 24, 2022
ताराचंद की वापसी के लगाए जा रहे कयास
ताराचंद के इस बयान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर की राजनीति के जानकार भी यही दावा कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन करने को लेकर ताराचंद ने साफ-साफ जवाब नहीं दिया है।
Recommended Video

दो दिन पहले आजाद की पार्टी से किया गया है निष्कासित
ताराचंद और पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा व पूर्व विधायक बलवान सिं को आजाद की पार्टी डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी से दो दिन पहले ही निकाला गया है। पार्टी के निष्कासित होने के बाद ताराचंद ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि वह अंतिम सांस तक धर्मनिरपेक्षता की लड़ाई लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा है कि वह राहुल गांधी की जम्मू-कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हो सकते हैं।
इस वक्त दिल्ली में है भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त दिल्ली में है। इस यात्रा की अगुवाई राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी। यात्रा अब तक साउथ राज्यों को कवर करते हुए महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा के रास्ते दिल्ली पहुंची है। पार्टी का मानना है कि इस यात्रा से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और आगामी लोकसभा चुनावों में इसका फायदा भी होगा। आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी पार्टी हर वर्ग के लोगों से मुलाकात करते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं।
ये भी पढ़ें- चीन में शहरों के बाद ग्रामीण इलाकों में पहुंचा कोरोना, बुखार पीड़ित मरीजों से भरे क्लीनिक












Click it and Unblock the Notifications