Bandipora Encounter: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

श्रीनगर, 3 अगस्त। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भारतीय सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आंतकी को ढेर कर दिया गया है। बांदीपोरा के चंदाजी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। खूफिया सूत्रों से मिली जानकारी सही निकली और सुरक्षाबलों को देखते हुए आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Security forces killed a terrorist encounter continues in Bandipora

कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में मुठभेड़ संबंधी जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर के भतीजे और 2019 के पुलवामा हमले की योजना में शामिल दो पाकिस्तानी आतंकवादी पुलवामा में एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था। इस बीच पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कश्मीर विजय कुमार मंगलवार को टॉप 10 आतंकवादियों की एक सूची जारी की जो जम्मू-कश्मीर पुलिस के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें: NIA ने जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर की छापेमारी, लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी और IED से जुड़ा है मामला

इस लिस्ट में 7 पुराने आतंकवादी- सलीम पर्रे, यूसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रियाज शेटगुंड, फारूक नाली, जुबैर वानी और अशरफ मोलवी शामिल हैं। वहीं तीन नए आतंकी साकिब मंजूर, उमर मुस्ताक खांडे और वकील शाह का नाम भी लिस्ट में रखा गया है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी थी। पुलिस ने अनंतनाग में एक टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया और 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया है कि सोमवार को अनंतनाग में राज्य पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए अनंतनाग शहर में विस्फोट करने और युवाओं को आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+