NIA ने जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर की छापेमारी, लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी और IED से जुड़ा है मामला
NIA ने जम्मू-कश्मीर में 14 जगहों पर की छापेमारी, लश्कर-ए-मुस्तफा के आतंकी और IED से जुड़ा है मामला
श्रीनगर, 31 जुलाई: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 14 स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए ने ये छापेमारी हाल ही में गिरफ्तार हुए लश्कर-ए-मुस्तफा के कमांडर आतंकी हिदायतुल्ला मलिक की गिरफ्तारी और 5 किलोग्राम विस्फोटक आईईडी (IED) के मिलने के बाद की है। जिस दिन जम्मू में एयरफोर्स स्टेशन पर एक के बाद एक दो विस्फोट हुए थे, ठीक उसी दिन जम्मू में अलग-अलग जगहों पर आईईडी बरामद किए गए थे। इसी मामले की जांच को लेकर शनिवार (31 जुलाई) सुबह-सुबह एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में 14 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की है।
Recommended Video

एनआईए ने शनिवार को कश्मीर के शोपियां, अनंतनाग, बनिहाल और जम्मू के सुंजवां समेत 14 ठिकानों पर छापेमारी की।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में जम्मू के नरवाल इलाके से एक आईईडी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शोपियां निवासी नदीम अयूब राठर और बनिवाल निवासी तालिब उर रहमान को गिरफ्तार किया था। दोनों शख्स की गिरफ्तारी जम्मू में वायु सेना स्टेशन के उच्च सुरक्षा तकनीकी क्षेत्र में एक के बाद एक हुए दो विस्फोट के बाद हुई थी। दोनों के पास से आईईडी बरामद किए गए थे। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमला ड्रोन द्वारा दिया गया था।
पूछताछ के दौरान नदीम अयूब राठर ने दो और आतंकवादियों के नामों का खुलासा किया था जिन्हें बाद में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक आरोपी जम्मू में पूजा स्थलों को निशाना बनाना चाहता था। गृह मंत्रालय ने कुछ दिन पहले ही मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी।












Click it and Unblock the Notifications