J&K: अखनूर में आतंकियों ने किया सेना की गाड़ी पर हमला, 5 घंटे चली मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर
Terrorists Target Army Vehicle: जम्मू-कश्मीर में आज सोमवार सुबह सुरक्षाबलों का अखनूर में संदिग्ध आतंकवादियों के एक समूह ने सेना के वाहन पर हमला कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक अखनूर में शिव मंदिर के पास बट्टल में आज सुबह 7 बजे 3 आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ियों पर फायरिंग की। सेना की 32 फील्ड रेजिमेंट ने तत्काल जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार, बट्टल इलाके में आसन मंदिर के पास खोर क्षेत्र के ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस व्यक्तियों को देखा। इस दृश्य के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान सीमा के पास तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सोमवार को तड़के ऑपरेशन शुरू किया गया था।

सेना के वाहन में एक एम्बुलेंस भी शामिल थी, जिसमें आतंकवादियों ने 15-20 राउंड फायरिंग की। सेना के अफसरों ने बताया कि केरी के बट्टल इलाके में असन मंदिर के पास ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जब सेना की एक एम्बुलेंस वहां से गुजर रही थी, तो लोगों को गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दी।एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, "जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की सीमा के पास अखनूर सेक्टर में तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।"
तीनो आतंकी ढेर
आतंकी फायरिंग के बाद जंगल की तरफ भाग गए थे। सेना ने इलाके को घेर कर सर्च अभियान चलाया। करीब 5 घंटे की मेहनत के बाद तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया है । इससे पूर्व 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गाड़ी पर आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 3 जवान और 2 पोर्टर को जान गंवानी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें Diwali 2024: बस्तर में आदिवासी नहीं मनाते दीपावली, दियारी तिहार मनाने की है परंपरा, पढ़िए रोचक तथ्य












Click it and Unblock the Notifications