जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में खाई में गिरी गाड़ी, 5 लोगों की मौत और एक घायल
सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी देते हुए सांबा के एसएचओ ने बताया कि सांबा जिले के मानसर क्षेत्र के पास शनिवार की सुबह-सुबह हुए हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया

अधिकारियों ने कहा कि शनिवार को सांबा जिले के जमोदा इलाके के पास एक गहरी खाई में गाड़ी के गिरने से पांच लोगों के मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि सांबा से श्रीनगर जा रही पंजीकरण संख्या (JK01U-2233) वाली एक कार जमोदा, सांबा के पास गहरी खाई में गिर गई। गाड़ी में छह यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों और घायल व्यक्ति की पहचान की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications