पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड 'लंबू' ढेर, 19 में से अब सिर्फ 5 आतंकियों का हिसाब होना बाकी
जम्मू, 31 जुलाई: कश्मीर घाटी में आतंकवाद के खिलाफ सेना की लड़ाई जारी है। जिसमें शनिवार को एक बड़ी कामयाबी मिली, जहां पुलवामा में दो आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मोहम्मद इस्माल अलवी उर्फ लंबू उर्फ अदनान भी शामिल है। लंबू एक तो जैश सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था, जबकि दूसरा वो पुलवामा में 2019 में हुए सीआरपीएफ हमले का मास्टरमाइंड भी था। ऐसे में सेना इसे पुलवामा हमले का बदला मान रही है।

Recommended Video
मामले में चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने बताया कि सैफुल्ला उर्फ लंबू को मारना सेना के लिए बड़ी सफलता है। वो 2019 के हमले में शामिल था। साथ ही उसी ने स्थानीय युवक आदिल को प्रशिक्षित किया, जिसने बाद में आईईडी से भरी कार को सीआरपीएफ के वाहन के पास ले जाकर उड़ा दिया। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे के मुताबिक जैश ने लंबू को मुख्य रूप से आईईडी बनाने और नए आतंकियों को उसकी ट्रेनिंग देने के लिए तैनात किया था। इसके अलावा वो स्थानीय युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें कट्टरपंथी बनाता था।
वहीं पुलवामा मुठभेड़ पर आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लंबू कश्मीर घाटी की कई घटनाओं में शामिल था। उसने जनवरी 2017 में ही घाटी में घुसपैठ कर ली थी। इसके बाद से वो लगातार दक्षिणी कश्मीर में सक्रिय रहा। ऐसे में अब तक उसके नाम 14 FIR दर्ज हैं। फरवरी 2019 में हुए हमले का भी वो मुख्य आरोपी था। कुमार के मुताबिक पुलवाला हमले में कुल 19 आतंकियों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें से 7 मारे जा चुके हैं, जबकि 7 अन्य को गिरफ्तार किया गया। वहीं अभी 5 आतंकी ऐसे हैं, जो फरार चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications