Reasi Lithium Reserve के कारण लोगों के बीच चर्चित, आतंकी संगठन की धमकी से हड़कंप

जम्मू कश्मीर में लिथियम का भंडार मिलने की बात सामने आते ही नापाक मंसूबे भी सामने आने लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी समूह ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है।

Reasi Lithium reserve

Reasi Lithium Reserve के कारण लोगों के बीच चर्चित हो रहा है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर में लिथियम के बड़े भंडार पाए जाने के बाद एक आतंकी समूह ने केंद्र को चेतावनी दी है। बता दें कि लिथियम एक अलौह धातु है और ईवी बैटरी में प्रमुख घटकों में से एक है। आतंकवादी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में लिथियम के भंडार की खोज के बाद धमकी भरा लेटर जारी किया।

एक बयान में, आतंकी समूह के प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वह जम्मू-कश्मीर के संसाधनों के "शोषण" और "चोरी" की अनुमति नहीं देगा। इसमें कहा गया है, "ये संसाधन लोगों के हैं और जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिए ही इनका इस्तेमाल होना चाहिए।

आतंकी संगठन ने भारतीय कंपनियों को भी चेतावनी दी, यह कहते हुए कि यह उन फर्मों पर हमला करेगी जो जम्मू कश्मीर के "अशांत जल" में होने का साहस करती हैं। केंद्रीय खान मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना क्षेत्र में 59 लाख टन लिथियम संसाधनों की खोज की है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के रियासी में पाया गया यह पहला प्रमुख लिथियम रिजर्व है जो भारत में पाया गया है। पिछले साल, अन्वेषण और अनुसंधान के लिए परमाणु खनिज निदेशालय के नेतृत्व में एक सर्वेक्षण में कर्नाटक के मांड्या जिले के मरलागल्ला क्षेत्र में 1,600 टन लिथियम संसाधनों की उपलब्धता का संकेत मिला था।

बता दें कि लिथियम एक दुर्लभ खनिज है और इलेक्ट्रिक वाहनों और स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स में इस्तेमाल होने वाली रिचार्जेबल बैटरी में एक आवश्यक घटक है। लिथियम की आपूर्ति आवश्यक है क्योंकि सरकार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देकर अपने डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों को पूरा करने की योजना बना रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+