'उमर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश?', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर मचा बवाल, नेताओं की आई प्रतिक्रिया
हाल ही में जम्मू कश्मीर के अंदर नई सरकार का गठन हुआ है। नई सरकार के गठन के साथ ही आतंकी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद पर अब नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला बड़ा बयाने सामने आया है। उन्होंने कहा, 'उमर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं?।'
वहीं, फारूख अब्दुल्ला के बयान का समर्थन एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने भी किया है। शरद पवार ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी शख्सियत हैं। उन्होंने अपना जीवन जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा में बिताया। मुझे उनकी ईमानदारी और निष्ठा पर कोई संदेह नहीं है।

अगर ऐसा कोई नेता कोई बयान दे रहा है तो केंद्र सरकार खासकर गृह मंत्रालय को इसे गंभीरता से लेना चाहिए और इस पर काम करने की कोशिश करनी चाहिए कि उस स्थिति को कैसे सुलझाया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) फारूख अब्दुल्ला के बयान पर कहा कि वो एक जिम्मेदार व्यक्ति है उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करना चहिए।
जम्मू के भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति को इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। एजेंसियों के काम के कारण जम्मू-कश्मीर में शांतिव्यवस्था बनी हुई है। सरकार है और सरकार का पूरा समर्थन है। किसी ने ये नहीं कहा कि उमर अब्दुल्ला की सरकार को अस्थिर किया जा रहा है।
कई बार ऐसी कोशिशें बाहरी ताकतों द्वारा की जाती है। सुरक्षा बलों के कारण ही शून्य सहिष्णुता की नीति पर काम हो रहा है। यह बिल्कुल गलत बयानबाजी है। उन्हें(फारुक अब्दुल्ला) इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना बातें नहीं करनी चाहिए। वहीं, बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं कि सरकार उचित जांच कर रही है।
लेकिन, उन्हें ऐसा कुछ लग रहा है, अगर उनके पास ऐसी कोई जानकारी है तो उन्हें इसे साझा करना चाहिए। जब उनकी सरकार को अस्थिर करने की बात आती है, तो क्या यह वही शक्ति नहीं है जिससे उन्होंने सत्ता में आने के लिए दोस्ती की थी? शायद अब आपको उसी शक्ति से निपटना होगा। उन्होंने कहा था कि हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत करने की जरूरत है या तो यह आपका डर है या फिर अगर आपके पास कोई जानकारी है तो कृपया इसे केंद्र सरकार और एलजी के साथ साझा करें।
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कहा कि फारुक अब्दुल्ला इस बात को जानते हैं कि ये आतंकवाद पाकिस्तान से आ रहा है। ये जगजाहिर बात है। इसमें किस बात की छानबीन करनी है? वे खुद जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवादी हमले हो रहे हैं।
इसमें पाकिस्तान और आतंकी संगठन शामिल हैं... हम सबको मिलकर हमारी सेना, पुलिस और सुरक्षा बलों का साथ देना चाहिए... जो इंसानियत के दुश्मन हैं, उनके खिलाफ एकजुट होकर हमें जंग लड़नी होगी... फारुक अब्दुल्ला को सीधा-सीधा कहना पड़ेगा कि इसमें(बडगाम हमले में) पाकिस्तान शामिल है।
क्या कहा था फारूक अब्दुल्ला ने?
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बडगाम में मजदूरों पर हुए आतंकी हमले पर कहा, "इसकी जांच होनी चाहिए। कैसे यहां सरकार बन गई है और ये हो रहा है। मुझे तो शक है कि यह वो लोग तो नहीं कर रहे हैं जो इस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं? ये पहले क्यों नहीं हो रहा था?... यह सब एक संकट पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications