राहुल गांधी बोले- 'मैं कश्मीरी पंडित हूं, मेरा घर है जम्मू-कश्मीर', BJP-RSS पर भी साधा निशाना
श्रीनगर, 10 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन दिनों जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं, गुरुवार को उन्होंने वैष्णों माता के दरबार पहुंच माथा टेका और माता वैष्णों देवी के दर्शन किए। इसके अगले दिन शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। राहुल गांधी ने कहा, मैं भी कश्मीरी पंडित हूं, जब भी मैं जम्मू-कश्मीर आता हूं, मुझे लगता है मैं अपने घर आ गया हूं। यहां से मेरे परिवार का पुराना रिश्ता है, इसलिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की समस्याएं और परेशानियां उनकी अपनी हैं। अपने भाषण में राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर भी हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जम्मू में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, बीजेपी-आरएसएस जम्मू-कश्मीर की मिली-जुली संस्कृति को तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा,
मैं एक कश्मीरी पंडित हूं और मेरा परिवार कश्मीरी पंडित है। आज सुबह कश्मीरी पंडितों का एक प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिला। उन्होंने मुझे बताया कि कांग्रेस ने उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, लेकिन बीजेपी ने कुछ नहीं किया। मैं अपने कश्मीरी पंडित भाइयों से वादा करता हूं कि मैं उनके लिए कुछ करूंगा।
Recommended Video
Jammu Kashmir: Rahul Gandhi ने कहा, जम्मू मेरा घर, BJP-RSS पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
राहुल गांधी ने कहा कि व श्रीनगर के बाद लद्दाख भी जाएंगे। संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से 'जय माता दी' का नारा लगाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें: उत्तराधिकारी चुनने में मायावती से आगे निकले सतीश मिश्रा, पत्नी के बाद अब बेटे को भी पकड़ाई राजनीति की राह
राहुल गांधी ने आगे कहा, जम्मू-कश्मीर का मेरे दिल में एक विशेष स्थान है लेकिन मुझे भी दुख है। जम्मू-कश्मीर में भाईचारा है लेकिन बीजेपी और आरएसएस उस भाईचारे के बंधन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। राहुल गांधी ने अपनी हथेली दिखाते हुए कहा कि हाथ का मतलब है कि डरो मत, आप भगवान शिव और वाहे गुरु की तस्वीरों में हाथ देख सकते हैं। भाजपा पर हमला तरते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर को कमजोर किया है। आपका राज्य का दर्जा आपसे छीन लिया गया। जम्मू-कश्मीर को अपना राज्य का दर्जा वापस मिलना चाहिए। जब तक जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिल जाता मैं चैन से नहीं बैठूंगा। बता दें कि राहुल गांधी ने गुरुवार को माता वैष्णोदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पार्टी नेताओं ने कहा कि वह कटरा आधार शिविर से त्रिकुटा पहाड़ियों से पैदल '13 किलोमीटर लंबी यात्रा' करने के बाद मंदिर पहुंचे।












Click it and Unblock the Notifications