कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सिद्धू आए जम्मू, बोले- हे मां वैष्णो, दुष्टां दा विनाश ते पंजाब दा कल्याण कर
जम्मू। पंजाब के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू जम्मू-कश्मीर के रियासी ज़िले में स्थित कटड़ा आए। सिद्धू ने 4 महीने में यहां तीसरी बार माता वैष्णो देवी के दर्शन किए। उनके समर्थकों ने बताया कि, सिद्धू पंजाब की अमृतसर ईस्ट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और समय निकालकर वे अचानक वैष्णो देवी रवाना हुए। हालांकि, कुछ सिद्धू के करीबियों का कहना है कि उनका कार्यक्रम पहले से तय था।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने वैष्णो देवी दरबार में मत्था टेकने के दौरान कहा- "हे मां वैष्णो, दुष्टां दा विनाश ते पंजाब दा कल्याण कर", जिसे उन्होंने अपने आॅफिशियल अकाउंट पर ट्वीट भी किया। सिद्धू ने लिखा, धर्म की राह पर मां के आशीर्वाद ने हमेशा उनकी रक्षा की है। उनके ट्विटर अकाउंट पर 'मां दुष्टां दा विनाश कर, पंजाब दा कल्याण कर, सच-धर्म दी स्थापना कर।' लिखा नजर आ रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक, इससे पहले सिद्धू पिछले साल 9 और 20 अक्टूबर को दर्शन करने के लिए जम्मू-कश्मीर आए थे। बीते रोज कटड़ा पहुंचकर उन्होंने पंजाब का नाम लिया। लोग इसे सियासत से जोड़कर देख रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications