Pulwama Encounter: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लारो-परिगाम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि गांव में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं।

Pulwama Encounter: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लारो-परिगाम इलाके में रविवार शाम से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों तरफ से फायरिंग का सिलसिला बना हुआ है। बताया जा रहा है कि परिगाम गांव में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा बल की एक टुकड़ी पहुंची और इलाके को चारों तरफ से घेर लिया।

वहीं, सुरक्षा बलों ने इलाके को खाली करा लिया है। सभी स्थानीय लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों के मकान में छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों को शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर मिली थी। आतंकियों की सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। उधर, आतंकियों ने सुरक्षा बल की घेराबंदी तोड़ने के लिए जवानों पर ग्रेनेड फेंका। उसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

attack

गांव में सुरक्षा बलों का पहरा

बताया जा रहा है कि पूरे गांव पर सुरक्षा बलों का पहरा तैनात है। फायरिंग की आवाजों से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, आतंकियों को जिंदा पकड़ने का सुरक्षा बल प्रयास कर रही है।

Recommended Video

    Pulwama Encounter: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग जारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+