हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर नसरुल्लाह की हत्या का जम्मू कश्मीर में विरोध, क्या बोले प्रदर्शनकारी?

इजरायल की सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दहीह क्षेत्र में इस हफ्ते एक बड़ी एयरस्ट्राइक की। जिसमें लेबनानी गुट हिजबुल्लाह के केंद्रीय सैन्य कमांड सेंटर को तबाह कर दिया गया। हमले में आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर सैयद नसरुल्लाह हसन भी मारा गया। ईरान समर्थित आतंकी संगठन के कमांडर के ठिकाने पर आईडीएफ की एयरस्ट्राइक को इजराइल के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं दूसरी ओर फिलिस्तीन में आईडीएफ के इस हमले की कड़ी निंदा की गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भी हिजबुल्लाह कमांडर के ठिकाने पर हमले और उनकी हत्या के विरोध में मार्च निकाला गया।

बड़गाम में विरोध के दौरान ईरान समर्थित आतंकी संगठन हिजबुल्लाह के टाप कमांडर को सैयद नसरुल्लाह हसन को फिलस्तीन के मुजाहिद बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आईडीएफ की एयरस्ट्राइक में नसरुल्लाह की मौत को इस्लाम के लिए बड़ी क्षति माना।

Protest against killing of Hezbollah

जम्मू कश्मीर के बड़गाम जिले में इजरायल की एयरस्ट्राइक में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर सैयद नसरुल्लाह हसन (Syed Nasrullah Hasan) की मौत पर विरोध किया गया। इस दौरान फिलिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। विरोध में शामिल लोगों ने नसरुल्लाह की मौत को बड़ी क्षति बताया।

बडगाम में हुए इस प्रदर्शन के दौरान जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरी के अध्यक्ष, शियान आगा सैयद हसन मोसावी अल सफवी नसरुल्लाह की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण माना और कहा, "हम उनकी (हसन नसरल्लाह) मौत पर कितना भी शोक मनाएं, कम होगा, दुनिया में शांति होनी चाहिए और यही उनका मिशन था। उन पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाया गया था ताकि लोगों को पता न चले कि वह मानवता के लिए क्या कर रहे हैं और वे क्या चाहते हैं... वे मानवता के हित में फिलिस्तीन को आजाद कराना चाहता था इस्लामी लोगों का कहना है कि इससे कुछ असाधारण होगा जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन बलिदान किया है, उनकी क्षति को मापा नहीं जा सकता है लेकिन उनके खून से हजारों नसरल्लाह पैदा होंगे और इस मिशन को आगे बढ़ाएंगे।"

बता दें कि इस हफ्ते लेबनाना पर आईडीएफ ने बड़ा हवाई हमला किया। इस एयरस्ट्राइक को लेकर इजरायली सेना ने कहा है कि हमले में लेबनानी गुट हिजबुल्लाह के केंद्रीय सैन्य कमांड सेंटर को तबाह कर दिया गया। शुक्रवार को हुए इस हमले के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें इमारतों को गिरते हुए और धुंए का गुबार उठता देखा गया। हमले में हिजबुल्लाह चीफ नसरुल्लाह भी मारा गया। हमले के करीब 20 घंटे के बाद हिजबुल्लाह ने एक बयान जारी कर नसरुल्लाह की मौत की पुष्टि की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+