मंदिर में घुसने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मी को उसी के साथी ने मारी गोली, समझा आतंकी
श्रीनगर, 22 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कल रात एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। यहां हंदवाड़ा थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी अजय धर की मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंदिर की सुरक्षा में तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी ने अजय धर को आतंकवादी समझ लिया जिसके बाद उन पर गोली चला दी। इस घटना में पुलिककर्मी अजय धर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है, मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोली चलाने वाले मंदिर के सुरक्षाकर्मी से पूछताछ जारी है और उसकी राइफल भी जांच के लिए जब्त कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बीते मंगलवार रात की है। हंदवाड़ा के लंगेट में स्थित एक मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस का दस्ता तैनाथ था। इस दस्ते में फालोअर के तौर पर मृतक पुलिसकर्मी अजय धर भी तैनात थे। इलाकां आंतकियों से प्रभाव वाला है, इसलिए शाम होते ही मंदिर का प्रमुख द्वार बंद कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें: BJP सांसद अक्षयवर लाल के बिगड़े बौल, राकेश टिकैत को बताया 'डकैत', कहा- आंदोलन के पीछे आतंकी फंडिंग
घटना की रात अजय धर जबरन मंदिर में प्रवेश होने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उससे बार-बार चेतावनी देते हुए पहचान बताने के लिए कहते रहे। सुरक्षाकर्मी की बातों को अजय धर ने नजरंदाज किया और मंदिर में घुसने की कोशिश की। इस पर संतरी ने उन्हें आंतकी समझ गोली चला दी। अंधेरा होने की वजह से अजय धर का चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था, जब गोली लगी तो वह जमीन में गिर गए। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने जब पास जाकर टॉर्च से देखा तो वह उन्हीं का साथी था। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अजय धर को मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications