जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 7 गिरफ्तार
श्रीनगर, 16 मई: जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने बांदीपोरा आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के टेरर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि बांदीपोरा से 7 आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार करते हुए इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस और सुरक्षाबलों ने बताया है कि गिरफ्तार सात लोगों में से तीन आतंवादी हैं, जिनमें एक पाकिस्तान से ट्रेनिंग पा चुका है। चार इनके सहयोगी हैं, जिनमें एक महिला भी है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। साथ ही इनके पास से 4 दुपहिया वाहनों समेत 6 वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications