कश्मीर घाटी के 3 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों की फोटो जारी, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

नई दिल्ली, 21 जनवरी: कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के ऑपरेशन्स जारी हैं। जिसके तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट जारी की है। ये तीनों आतंकी कुलगाम, पुलवामा और श्रीनगर के रहने वाले हैं, जो लंबे वक्त से आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। इनकी जानकारी देने वालों को इनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि सेना ने 100 आतंकियों की लिस्ट बनाई है।

Indian Army

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक अगर किसी को इन आतंकियों के बारे में जानकारी मिले, तो वो नजदीकी थाने में इसकी जानकारी दें। इसके अलावा 9596770502, 9596770509, 9596770508, 9596770506, 9596770504, 9596770505, 01942311914 पर फोन करके भी सूचना दी जा सकती है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जो भी इन आतंकियों की सूचना देगा, उसकी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

ये हैं वो तीनों

  • बशीत अहमद डार उर्फ ​​कामरान पुत्र अब्दुल राशिद डार निवासी रेडवानी पाईन कुलगाम।
  • आरिफ अहमद हजार उर्फ ​​रेहान बही पुत्र फारूक अहमद हजार निवासी वगाम पुलवामा।
  • मोमिन गुलजार आमिर उर्फ ​​मोमिन पुत्र गुलजार अहमद मीर निवासी फिरदौस कॉलोनी अली जान रोड ईदगाह श्रीनगर।

घुसपैठ की कोशिश में आंतकी
सूत्रों के मुताबिक लश्कर, अल-बद्र के आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की प्लानिंग कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में लश्कर के कम से कम 7 और अल बद्र के 5 आतंकी पीओके में स्थित लॉन्चिंग पैड्स पर तैनात हैं। उनकी कोशिश अलग-अलग इलाकों से कश्मीर में घुसने की है। हालांकि सुरक्षाबल घुसपैठ को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

सक्रिय आतंकी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को लश्कर के एक सक्रिय आतंकी को गिरफ्तार किया था। जिसके पास से हथियार भी बरामद हुए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सेना, सीआरपीएफ और पुलिस टीम ने मिलकर बडमाग के चदूरा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। उसी दौरान इस आतंकी को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान शोपियां निवासी जहांगीर अहमद नाइकू के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+