पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के तेवर सख्त, कहा- पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की नहीं होगी वापसी

जम्मू, 18 जनवरी: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को सख्त लहजे में कहा कि वह उन नेताओं को वापस पार्टी में नहीं ले रही हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ दी थी, हालांकि उनमें से कई नेता वापस पार्टी में आने को तैयार हैं। महबूबा ने यह बयान पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिया।

Mehbooba Mufti

कई नेताओं ने छोड़ दिया था साथ

दरअसल, जुलाई 2018 में महबूबा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से भाजपा की तरफ से अपना समर्थन वापस लेने के बाद पूर्व मंत्रियों और विधायकों सहित पीडीपी के दर्जनों नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था, जिनमें से ज्यादातर नेता अल्ताफ बुखारी की अपनी पार्टी और सज्जाद लोन की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए थे।

अब पार्टी में नहीं होगी वापसी

मंगलवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने पार्टी ऑफिस में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने यह सिद्धांत बना लिया है कि जो हमें छोड़कर चले गए हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा। पार्टी छोड़ने वाले कई नेता लौटने के लिए बेकरार हैं, लेकिन मैं उन्हें वापस नहीं लेने जा रही हूं।

बता दें कि पीडीपी की तरफ से पिछले महीने पीडीपी में फिर से शामिल हुए पूर्व मंत्री भूषण लाल डोगरा के समर्थकों सहित दर्जनों नए लोगों के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान महबूबा ने कहा कि महबूबा ने डोगरा मेरे छोटे भाई की तरह हैं और एक सज्जन व्यक्ति हैं, जिनका मैं सबसे अधिक सम्मान करती हूं। पार्टी में फिर से शामिल होने का उनका मामला असाधारण है।

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए महबूबा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल जम्मू-कश्मीर को प्रयोग के लिए प्रयोगशाला के रूप में इस्तेमाल कर रहा है और पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया है। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से मेरा अनुरोध है कि जम्मू-कश्मीर को बचाने के लिए खड़े हों। अगर आप जम्मू-कश्मीर को बचाने में सक्षम हैं, तो आप देश को बचाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+