पहलगाम आतंकी हमले की वजह क्या है? जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख ने किस ओर किया इशारा?
Pahalgam Terrorist Attack Reason: लंबे समय से शांत पड़े जम्मू कश्मीर में फिर आतंकी हमला हुआ है। 22 अप्रैल 2025 को दोपहर ढाई बजे आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम के बैसरन इलाके में हमला किया है। पहलगाम आतंकी हमले की वजह को लेकर जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख का बयान सामने आया है।
आतंकियों ने नाम पूछकर अंधाधुंध फायरिंग की
खबरें आ रही हैं कि पहलगाम आतंकियों ने बैसरन के घास के मैदानों में घूम रहे पर्यटकों को निशाना बनाया है। उनका नाम पूछ-पूछकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस आतंकी हमले में दो व्यक्ति की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। 12 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में 14 फरवरी 2019 का पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा आतंकी हमला बताया जा रहा है। हमले के बाद शव के पास बैठी एक महिला की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी
पहलगाम आतंकी हमले की 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' यानी टीआरएफ ने ली है। यह आतंकी संगठन पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों के इशारे पर काम करता है। आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा का ही सहयोगी संगठन है। इसका प्रमुख सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठा है।
पहलगाम हमले की वजह क्या है?
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पुख्ता वजह अभी सामने नहीं है। अटकलें लगाना जल्दबाजी होगी, मगर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने मीडिया से बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले के संभावित वजह का जिक्र है।
सज्जाद लोन ने कहा कि ''आतंकवादियों से बड़ा कश्मीरियों का कोई दुश्मन नहीं हो सकता। उनकी जंग कश्मीरियों के आतिथ्य के खिलाफ है। यहां पर्यटक आज से नहीं बल्कि पिछले 200 साल से आ रहे हैं। आतंकी चाहते हैं कि पर्यटक कश्मीर छोड़ दें और कश्मीरियों के पास आजीविका का कोई स्रोत न हो। वे हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के दुश्मन हैं। वे आतंकवादी हैं। निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाना सबसे बड़ा पाप है। उन्हें न तो यहां माफ़ किया जाएगा, न ही भगवान की नज़र में"












Click it and Unblock the Notifications