Pahalgam Attack News: आतंकी हमले के बाद अनंतनाग पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, जानें कहां मिलेगी मदद

Pahalgam Attack News Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद घाटी में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। इस क्रूर फायरिंग में अब तक 2 पर्यटकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा की सहयोगी इकाई The Resistance Front (TRF) ने ली है। घटना के बाद केंद्र सरकार से लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

Anantnag police helpline number

अनंतनाग पुलिस का इमरजेंसी रिस्पॉन्स: हेल्प डेस्क एक्टिव

पर्यटकों की सुरक्षा और मदद के लिए अनंतनाग पुलिस ने एक इमरजेंसी हेल्प डेस्क स्थापित किया है।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:

  • 9596777669
  • 01932-225870
  • WhatsApp: 9419051940

इन नंबरों पर पर्यटक या स्थानीय नागरिक सीधे संपर्क कर सकते हैं और किसी भी तरह की जानकारी या सहायता ले सकते हैं।

हमले के बाद त्वरित एक्शन: अमित शाह रवाना, पीएम मोदी का सख्त संदेश

  • गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है।

घायलों की लिस्ट - देशभर से लोग निशाने पर

घायलों में कई राज्यों के नागरिक शामिल हैं, जिससे पूरे देश में इस घटना को लेकर गुस्सा और चिंता का माहौल है।

  • विनो भट्ट (गुजरात)
  • एस बालचंद्रू (महाराष्ट्र)
  • अभिजावम राव (कर्नाटक)
  • संतरू (तमिलनाडु)
  • साहसी कुमारी (उड़ीसा)
  • डॉ परमेश्वर, माणिक पाटिल, रिनो पांडे (अन्य राज्यों से)

यह हमला क्यों है इतना बड़ा?

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह हमला 2019 के पुलवामा अटैक के बाद सबसे बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार टारगेट आम नागरिक थे, जो पर्यटक बनकर जम्मू-कश्मीर घूमने आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+