Operation Sarvashakti: घाटी में PAK के मंसूबे होंगे फेल, पहाड़ों के बीच आतंकियों को ढूंढ निकालेगी सेना
जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारतीय सेना दशकों से लड़ रही है। हाल के दिनों में पाकिस्तानी प्रॉक्सी आतंकवादी समूहों ने पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में आतंक को फिर कायम करने की कोशिश की है।
विशेष रूप से राजौरी पुंछ सेक्टर में कई आतंकी घटनाएं देखी गईं। इन आतंकी घटनाओं में करीब 20 सैनिक शहीद हो गए। हाल में हुई घटना पुंछ सेक्टर के डेरा की गली इलाके में 21 दिसंबर की है, जिसमें चार सैनिक शहीद हुए थे।
हाल में आतंकी घटनाओं और सेना के जवानों पर हमले के चलते कड़े कदम उठाए गए हैं। घाटी समेत पूरी जम्मू कश्मीर से आतंकियों के सफाए के लिए भारतीय सेना ऑपरेशन सर्वशक्ति शुरू कर रही है। ऑपरेशन के तहत सुरक्षा बल केंद्र पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दोनों किनारों पर सक्रिय आतंकवादियों को निशाना बनाएंगे।

जम्मू- कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारतीय सेना दशकों से लड़ रही है। हाल के दिनों में पाकिस्तानी प्रॉक्सी आतंकवादी समूहों ने पीर पंजाल पर्वतमाला के दक्षिण में आतंक को फिर कायम करने की कोशिश मानी जा रही है।
विशेष रूप से राजौरी पुंछ सेक्टर में कई आतंकी घटनाएं देखी गईं। इन आतंकी घटनाओं में करीब 20 सैनिक शहीद हो गए। हाल में हुई घटना पुंछ सेक्टर के डेरा की गली इलाके में 21 दिसंबर की है, जिसमें चार सैनिक शहीद हुए थे। ऐसे में आतंकियों के सफाए के लिए सेना ने खास ऑपरेशन शुरू किया है।
सेना का ऑपरेशन सरस्वती आतंकी घटनाओं और सेना के जवानों पर हमले को लेकर कड़ा कदम है। जिसके तहत अब सुरक्षा बलों की सहायता से घाटी समेत पूरी जम्मू कश्मीर से आतंकियों के सफाए का काम करेगी। ऑपरेशन सर्वशक्ति के तहत सुरक्षा बल केंद्र पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के दोनों किनारों पर सक्रिय आतंकवादियों को निशाना बनाएंगे।
सेना से जुड़े सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन सर्वशक्ति खासतौर पर पीर पंजाल पर्वतमाला के दोनों किनारों से संयुक्त आतंकवाद के खात्मे के लिए चलाया जाएगा। जिसके तहत श्रीनगर के चिनार कोर के साथ-साथ नगरोटा मुख्यालय वाली व्हाइट नाइट कोर भी ऑपरेशन में सहयोग दूगी।
वहीं सुरक्षा बलों ने कहा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप और खुफिया एजेंसियां केंद्र शासित प्रदेश, खासकर राजौरी पुंछ सेक्टर में आतंकवादी गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के पाकिस्तानी मंसूबों को विफल करने के लिए समन्वय के साथ में काम करेंगी।"












Click it and Unblock the Notifications