जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को किया ढेर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाकर्मियों को इलाके में आतंकी के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया था।
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने आतंकी को सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आतंकी ने गोली चला दी। जिसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की और आतंकी की मौत हो गई। आतकी की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि आतंकी के पास कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली हैं, उसके पास से हथियार, कारतूस आदि मिले हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर कुलगाम जिले के हूवड़ा गांव में हुआ है। इस एनकाउंटर में पुलिस और सेना के जवान शामिल थे। एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया है।
बता दे कि इससे पहले सीमापार से लगातार हो रही घुसपैठ की कोशिश को सेना विफल कर रही है। कुपवाड़ा जिले में सेना ने घुसपैठ की बड़ी कोशिश को नाकाम किया था। कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में सेना ने 5 पांच आतंकियो को ढेर कर दिया था।
कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा था, सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन में कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में पीओके की ओर से घुसपैठ करने की कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। इस दौरान पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मौके से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद मिला था।












Click it and Unblock the Notifications