जम्मू कश्मीर में चेकिंग के दौरान एक आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर के पत्तन स्थित तापर पयीन इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना की टुकड़ी ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।
संदिग्ध के पास एक 01x पिस्टल और अन्य युद्धक सामग्री बरामद की गई है। भारतीय सेना की चिनार कॉर्प की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस के डिप्टी एसपी को एक संदिग्ध आतंकी के साथ कथित संबंधों के चलते गिरफ्तार किया गया था। स्थानीय कोर्ट की ओर से जारी वारंट के बाद डिप्टी एसपी को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी डिप्टी एसपी का नाम शेख आदिल मुश्ताक है।
आरोपी डीएसपी शेख आदिल को बुधवार को नौगाम पुलिस थाने के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। उनपर कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं। गिऱफ्तारी के बाद उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां जज ने उन्हें 6 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जुलाई माह में एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी फोन कॉल की जांच से पता चला कि आदिल मुश्ताक लगातार उस आतंकी के साथ संपर्क में थे। उन्होंने आतंकी को बचाने के लिए उसे कानूनी सलाह भीदी। वह आतंकी के साथ चैट भी करते थे। आतंकी और डीएसपी के बीच 40 कॉल हुई। आतंकी को गिरफ्तारी से बचाने के लिए डीएसपी उसकी मदद कर रहे थे।
पुलिस का कहना है कि आरोपी डीएसपी ने आरोपियों से 5 लाख रुपए लिए थे। वह मुजम्मिल जहूर के साथ भी संपर्क में थे। इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इसकी अगुवाई पुलिस अधीक्षक रैंक के अधइकारी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications